मंदसौर। लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता एवं राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने मंदसौर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी है। स्वतंत्रता के लिए शहीद राष्ट्रभक्तों और ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। धानमंत्री मोदी के समर्थ, सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के अंतर्गत विकसित भारत की संकल्पना को भारतवासी साकार कर रहे हैं। विकास और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मध्यप्रदेश विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा हमारा प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश का परिदृश्य बदल रहा है। देश को विकास की ऊचाईयों तक ले जाने के लिये हम सब भी सहभागी बनें। उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में पूरी क्षमता से काम कर देश की तरक्की में अपना योगदान देने की अपील की है।