BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 1:06 pm
KHABAR : जबलपुर में मंत्री संपतिया उइके ने फहराया झंडा, कहा-जबलपुर मेट्रो पॉलिटन शहर बनेगा, कस्बे और नगर जुड़कर विकसित मप्र बनाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। पुलिस परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर जवानों ने हर्ष फायर किया और उइके ने तीन रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े।


इस मौके पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए उइके ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संयोजित विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इंदौर और भोपाल मेट्रो पॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में जबलपुर और ग्वालियर मेट्रो पॉलिटन शहर बनेंगे। इस पहल से छोटे कस्बे और नगर परस्पर जुड़कर विकास की गतिविधियों को तीव्र करने में सहायक होंगे। मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां एक ही साल के अंदर दो प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई है।


हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश ने किया झंडावंदन
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के ओवल लॉन में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मोबाइल कोर्ट को हरि झंडी दिखाई। उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह ध्वज फहराया।


बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
मुख्य समारोह में मार्चपास्ट, शासकीय विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह स्थल पर आम नागरिकों सहित अतिथियों के लिए बैठक और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE