सेगांव। नगर के शासकीय कार्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभाग प्रमुखों व जनप्रतिनिधियों ने शान से तिरंगा फहराया। मुख्य आयोजन बीआरसी प्रांगण में हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी व भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार ने मुख्यमंत्री पत्र का वाचन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। नगर में रैली भी निकाली गई।