गरोठ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम राइज स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं और “बेटी बचाओ” तथा “स्वच्छ भारत” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नाटकीय मंचन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।