खनियाधाना। पीएम शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएम प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश देव पांडे द्वारा ध्वजारोह (झंडा बंधन) कर किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग जितेंद्र कुमार पुरोहित, जनप्रतिनिधि विवेक यादव, पार्षद सरदार सिंह परिहार, पूर्व पार्षद भानु परिहार, विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह एवं विद्यालय की शैक्षिक-सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसकी प्रस्तुति मोहिनी, लक्ष्मी एवं मोनिका ने दी। इसके बाद स्वागत गीत गुनगुनव आलिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति समूह गान (मोहिनी, लक्ष्मी, मोनिका), “देश मेरे वतन के लोगों” (वसुधा, तस्मिया, जास्मीन) तथा कविता पाठ अमय प्रजापति द्वारा प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बनाया गया।
नृत्य प्रस्तुतियों में इंडियन डांस-2 (बाबी, विवेक, प्रियांश), नन्हे-मुन्ने बच्चों का नृत्य (लक्ष्मी, अलका), सखियाँ आते हैं (कक्षा 3-4), देश रंगीला (कक्षा 5), जयहों (कक्षा 5), “धरती सुनहरी अम्बर” (रानी साहू), जलवा-2 (प्रियांश) तथा “तेरी मिट्टी में मिल जाऊँ” पर बाबी का नृत्य विशेष रूप से सराहा गया।