मनासा। नगर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त शासकीय कार्यालयों में विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेता गोपाल मूंदड़ा ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जनपद पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरिफ खान ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी टीआई शिव रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए तथा राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य पालन का संकल्प लिया गया।