शाजापुर। भारत की संस्कृति से आमजन को परिचित कराने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन ग्राम आलाउमरोद में किया गया।
भारत पर्व का शुभारंभ शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, आशीष नागर, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी ने भारत माता के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया तथा प्रस्तुति देने आए कलाकारों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
कार्यक्रम में विदिशा के देवेन्द्र कुमार पंथी व दल द्वारा लोक गायन तथा देवास की अर्चिता आहूजा व उनके दल द्वारा देशभक्ति कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी देशभक्ति गीत एवं कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। भारत पर्व का संचालन ओपी विजयवर्गीय ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे, डिप्टी कलेक्टर अंकिता पाटकर, सरपंच अरविंद चौहान भी उपस्थित थे।