बड़कुआं। मा.वि. बड़कुआं में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, पंच, सचिव, सहायक सचिव, विद्यालय स्टाफ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पीटी प्रदर्शन, देशभक्ति गीत, भाषण एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यार्थियों को दिए गए विशेष पुरस्कार
गत सत्र कक्षा 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा देवीलाल गुर्जर को पूर्व प्रधानाध्यापक मोहनलाल पवार की ओर से चांदी का सिक्का प्रदान किया गया।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्रधान दिलीप तिवारी द्वारा ट्रैक सूट भेंट किए गए।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षक उमा शंकर धनगर की ओर से ट्रैक सूट प्रदान किए गए।
शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा ओलंपियाड परीक्षा में चयनित सभी 7 विद्यार्थियों को ₹100-₹100 नकद पुरस्कार दिए गए।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैलाशीबाई राठौर द्वारा कक्षा 1 से 8 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ₹500 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
खेलकूद एवं सांस्कृतिक सहभागिता पर सम्मान
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पूर्व प्रधानाध्यापक भेरूलाल शर्मा एवं शिक्षक सूरजमल राठौर की ओर से कम्पास बॉक्स, पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, 14 नवंबर 2025 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पानी की बोतल, पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आज का विशेष भोज कमलेश कुशवाह (बड़कुआं) की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता की।