नीमच। मालवा प्रांत के मंदसौर विभाग अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नीमच में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षाेल्लास, उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन पाटीदार एवं विशिष्ट अतिथि प्रह्लाद रायजी गर्ग (अध्यक्ष, बाल विवेकानंद कल्याण समिति) रहे। इस अवसर पर समिति के सचिव माननीय निलेश पाटीदार, सहसचिव शिवाजी मित्तल, कोषाध्यक्ष अनुराग बंसल, समिति सदस्य निकिता गर्ग, स्वप्निल वधवा, मुकेश डबकरा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या कविता चिंतल (सीबीएसई) एवं प्राचार्य महेश गदले (एमपी बोर्ड) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की फांसी पर आधारित भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। इस अवसर पर विभाग स्तर की हस्तलिखित पत्रिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें आनंदम्, पंचमहाभूत, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं नागरिक कर्तव्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सम्मिलित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मधु मोदी एवं नंदिनी अहिर ने कुशलतापूर्वक किया। स्वागत प्राथमिक प्रधानाचार्या जूही जैन एवं मिडिल प्रधानाचार्य पुरण नागदा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में आभार प्रदर्शन पुरण नागदा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।