BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 10:52 am
KHABAR : सीमेंट श्रमिक संघ इंटक कार्यालय पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, श्रमिकों ने लिया एकजुटता का संकल्प, पढे़ प्रशांत पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। सीमेंट श्रमिक संघ इंटक (विक्रम सीमेंट) के कार्यालय पर आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों ने राष्ट्रगीत गाया और तत्पश्चात करतल ध्वनि के साथ तिरंगे का अभिनंदन किया।


समारोह को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री शिवकुमार त्रिपाठी ने श्रमिकों को वर्षभर की गतिविधियों से अवगत कराया तथा आगामी चुनौतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। संघ अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी श्रमिकों को संबोधित करते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया। उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में श्रमिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास का संकल्प व्यक्त किया।


कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारी मोहनलाल पटेल, पर्वत सिंह झाला, अनिल नागदा, ललित कुमार पाटीदार, सरदार सिंह चंद्रावत सहित बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे। समारोह के पश्चात सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया गया।


कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अनिल नागदा द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE