नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इकरा अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शैख़ सैय्यद कमेटी के जिला अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि तालीम के बिना इंसान की जिंदगी अधूरी है। शिक्षा के अभाव में व्यक्ति अच्छे और बुरे का फर्क नहीं समझ पाता। शिक्षा ही इंसान के जीवन को बेहतर बनाती है और उसे चलने-फिरने, उठने-बैठने तथा खान-पान की तमीज और तहजीब सिखाती है।
उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने गुरुओं का नाम रोशन करने तथा देश का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला मुस्लिम इंतिजामिया कमेटी के अध्यक्ष गुलाम रसूल पठान, इकरा अकादमी के सचिव डॉ. वसीम खान, नदीम खान सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन नासिर सर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मो. यूनुस द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शौकत मास्टर साहब, कुरैशी सर, कब्रस्तान कमेटी के अध्यक्ष इस्लाम पठान, शैख़ सैय्यद पठान कमेटी के जिला कोषाध्यक्ष हयात चाचा, बाबूभाई ठेकेदार, हासिम खान, सईद सर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।