BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 11:48 am
KHABAR : नीमच जिले के सिंगोली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, नगर परिषद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को सिंगोली में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। 77वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को प्रातः 9.30 बजे सीएम राइज हायर सेकेंडरी स्कूल में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश जैन भाया और कार्यक्रम के अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर शांति का संदेश भी दिया। नगर परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर नगर वासियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में नगर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संविधान, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी प्रदर्शन तथा आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूर्व नगर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों एवं संस्थाओं में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

तहसील कार्यालय पर तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी बी. एल. भाबर, सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य किरण जैन, शासकीय कन्या उमावि में प्राचार्य राजेंद्र जोशी, भाजपा कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी,  कांग्रेस कार्यालय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का संदेश वाचन कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

मुख्य कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सहकार भारती जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रदीप जैन, फूल कुमार मलिक, प्रेमचंद जैन सहित नगर परिषद के पार्षदगण राजेश भंडारी, कमल शर्मा, निसार पठान और नगर के विद्यालयों के विद्यार्थी-शिक्षक तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेंद्र जोशी और कुंजबिहारी कारपेंटर ने किया, जबकि आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE