मनासा। ग्राम देवरी खवासा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम पिता प्रकाश भाम्भी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रभारी मंत्री ने कुसुम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से समाज सेवा, बच्चों और महिलाओं के हित में निभाई जा रही जिम्मेदारियों की सराहना की और उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान को क्षेत्र की अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।
प्रशंसा पत्र प्राप्त होने पर ईष्ट मित्रों, परिजनों और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल देखा गया। सभी ने कुसुम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह सम्मान न केवल कुसुम के समर्पण और मेहनत का परिणाम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की भी पहचान है।