मनासा। मध्यप्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व में ग्राम कंजार्डा एवं चौकड़ी में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन तथा ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम सुरेंद्र सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी राजू गरासिया, जिला महामंत्री महेंद्र उपाध्याय, पूर्व सेवादल अध्यक्ष राधेश्याम मालवीय, युवा नेता संजय राठौर, अंकित जैन, मंडलम अध्यक्ष सुरेश जैन, प्रहलाद मेघवाल, देवीलाल मालवीय, रमेश धाकड़, सिद्धार्थ मेहता, हेमंत बंबोरिया, रामेश्वर धाकड़, भेरूलाल धाकड़, बबलू धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मनरेगा से जुड़े मुद्दों, SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों, मजदूरों के अधिकारों, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति तथा पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मनरेगा की रक्षा, पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया।
इसी क्रम में दोनों पंचायतों में पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, SC, ST, OBC, सेवादल, किसान कांग्रेस, आईटी सेल एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की नियुक्ति सर्वसम्मति से चौपाल में ही की गई।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।