BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 12:03 pm
KHABAR : पोरसा के झंडा चौक पर तिरंगे की आकृति से छेड़छाड़, दीवार तोड़ने से आधा रह गया झंडा, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। पोरसा नगर का प्रमुख स्थल झंडा चौक इन दिनों एक विवाद की वजह से चर्चा में है। यहां स्थित एक दीवार पर बनी राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) की आकृति अब अधूरी नजर आ रही है। कारण यह है कि जिस दीवार पर तिरंगे का चित्र बनाया गया था, उसी दीवार का एक हिस्सा तोड़ दिया गया, जिससे तिरंगा आधा रह गया है।


इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीवार टूटने के कारण तिरंगे की आकृति विकृत और अधूरी दिखाई दे रही है, जो लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि झंडा चौक जैसे संवेदनशील और प्रतीकात्मक स्थान पर बनी तिरंगे की आकृति के साथ इस तरह की लापरवाही गंभीर मामला है। लोगों ने इसे राष्ट्रध्वज के सम्मान के खिलाफ बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।


राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगे का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक और सरकारी संस्था का दायित्व है। ऐसे में सवाल उठता है कि दीवार तोड़ते समय इस बात का ध्यान क्यों नहीं रखा गया कि उस पर बने तिरंगे को या तो सुरक्षित रखा जाए या सम्मानपूर्वक हटाया जाए।


फिलहाल इस पूरे मामले पर पोरसा नगर पालिका या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद नगर में नाराजगी का माहौल है और लोग मांग कर रहे हैं कि तिरंगे की आकृति को तत्काल सही स्वरूप में पुनः बनाया जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE