BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 12:21 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 28 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, मालवा के नीमच में भी होगी बरसात, जिला मुख्यालय सहित जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली और रतनगढ़ में कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर मात्र 15 मीटर तक रह गई। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें नीमच जिला भी शामिल है। जनवरी की शुरुआत से जारी ठंड के बीच मिली कुछ दिनों की राहत अचानक समाप्त हो गई। सुबह 8 बजे जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई।

वाहन चालकों ने जलाई हेडलाइट्स-
कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक वाहन चालकों को अपनी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। सड़कों पर हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहा।

अंचल में सुबह तक छाया कोहरा-
नीमच शहर के साथ-साथ जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली और रतनगढ़ जैसे अंचलों में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोग सड़कों और चौराहों पर अलाव जलाते दिखे।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट-
कोहरे और ठंड के इस दोहरे प्रभाव ने सुबह की गतिविधियों को धीमा कर दिया। खेल के मैदानों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक की रफ्तार थम गई। बाजारों में सुबह की चहल-पहल कम रही और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE