BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 12:37 pm
KHABAR : नीमच में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों का दर्शकों और श्रोताओं ने किया करतल ध्वनि से स्वागत, कबीर भजनों को सुनकर हुए मंत्र मुग्ध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व 26 जनवरी 2026 की शाम को टाऊनहॉल नीमच में आयोजित किया गया। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारो द्वारा आकर्षक मनमोहक लोक नृत्यों और सुमधुर कबीर भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया और दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों का करतल ध्वनि से स्वागत किया। इसके साथ ही स्‍थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये गए। लोकतंत्र के उत्‍सव भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों के दलों द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी गई। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग के कलाकार देवास के देवकरण मालवीय एवं सात सदस्‍यीय कलाकारों के दल द्वारा प्रस्तुत सुप्रसिद्ध कबीर भजनों का संगीतमय गायन सुनकर श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गए। सिरोंज के ढिमरयाई लोकनृत्‍य कलाकार सूरज केवट एवं 10 सदस्‍यीय दल न ढिमरयाई लोकनृत्‍य की मनमोहन प्रस्‍तुति दी। जिसे उपस्थित जन समुदाय ने खूब सराहा। 
प्रारंभ में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नीमच नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं हेमंत हरित तथा एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे, जिला पंचायत सीईओ पराग जैन आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने संस्कृति विभाग के कलाकारों का पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मंजुला धीर ने किया तथा अंत में नीमच सीएमओ दुर्गा बामनिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विकास एवं विभिन्न योजनाओं उपलब्धियां पर आधारित प्रदर्शनी भी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में विधायक परिहार एवं अतिथियों ने समझ में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर निलेश पाटीदार, हेमलता धाकड़, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE