BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 12:41 pm
KHABAR : गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज सम्‍पन्‍न, प्रभारी मंत्री भूरिया ने  गिरदौडा के स्‍कूल में छात्राओं के साथ किया भोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नीमच जिले के सभी विद्यालयों में मध्‍यान्‍ह भोजन के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने ग्राम गिरदौड़ा के विद्यालय में आयोजित विशेष भोज में सम्मिलित होकर, विद्यार्थियों के साथ बैठकर, भोजन ग्रहण किया।

इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्‍ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिह चौहान, जिला अध्‍यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं अन्‍यजनप्रतिनिधि, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं एसपी अंकित जायसवाल सहित अन्‍यअधिकारी-कर्मचारियों ने भी मध्‍यान्‍ह भोज के तहत आयोजित विशेष भोज में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया।  

जिले में गणतंत्र दिवस पर सभी विद्यालयों में मध्‍यान्‍ह भोजन के तहत विद्यार्थियों  के लिए विशेष भोज आयोजित किया गया। विशेष भोज में विद्यार्थियों को खीर, पुरी, सब्‍जी, एवं लड्डू परोसा गया। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया,  ने गिरदौडा की आंगनवाडी में बच्‍चों को न्‍यूट्री बास्‍केट वितरित की।

गिरदौडा के आंगनवाडी केंद्र पहुचते ही प्रभारी मंत्री भूरिया एवं अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर, स्‍वागत किया। आंगनवाडी केंद्र में कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली का अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE