शाजापुर। मंगलवार को शाजापुर जिले के पिंदोनिया निवासी ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जनसुनवाई में शिकायती पत्र सौंपा है और बताया है कि ग्राम पिंदोनिया माध्यमिक विद्यालय जर्जर हो चुका है जिसमे करीब 100 से अधिक छात्र विद्याध्ययन करते है भवन जर्जर भवन कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकता है और कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती है ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मै भी उनके द्वारा शिक्षा विभाग एवं जिम्मेदार को शिकायत कर की गई है लेकिन अभी तक भी भवन जर्जर अवस्था में है बच्चे पढ़ने को मजबूर है उनकी मांग है कि बच्चों के लिए नया भवन बनाया जाए।