BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 4:55 pm
KHABAR : मंदसौर की जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनीं 23 आवेदकों की समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 23 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से परेशान न हो। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर त्वरित निर्देश जारी किए गए।
धाकड़ पिपलिया निवासी ममता ने अपनी कृषि भूमि पर आवागमन का रास्ता खुलवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार बरखेड़ा देवडुंगरी निवासी चंदाबाई ने नाली की निकासी से संबंधित आवेदन दिया, जिस पर सीईओ जनपद पंचायत मल्हारगढ़ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
वहीं पिपलियामंडी निवासी शिवराज ने नगर पालिका की दुकान आवंटन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर सीएमओ नगर पालिका पिपलियामंडी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, आर्थिक सहायता प्रदान करने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, भूमि सिमांकन कराने, पानी के टैंकर की व्यवस्था, पानी की गुणवत्ता जांच तथा निर्वाचन नामावली में दावा-आपत्ति नोटिस की अवधि बढ़ाने जैसे विविध विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE