मनासा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ऑल इन वन ग्रुप द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नीमच जिले के नवलपुर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर ग्रुप द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री जैसे किताबें, कॉपियां, लंच बॉक्स आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ऑल इन वन ग्रुप की सदस्य शिल्पा झंवर, टीना जैन, ममता गुलाटी, कविता जैन, सपना कासत सहित अन्य सदस्यों ने विद्यालय में ध्वजारोहण कर बच्चों के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया।
इसके पश्चात ग्रुप के सदस्य बच्चों के साथ निकाले गए चल समारोह में भी शामिल हुए, जिससे विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिली। सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।