मंदसौर। सीतामऊ में आयोजित होने वाले सीतामऊ साहित्य महोत्सव (29 से 31 जनवरी) में भाग लेने वाले श्रोताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मंदसौर से सीतामऊ आने-जाने हेतु दो निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है।
प्रथम बस प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे गांधी चौराहा, मंदसौर पर उपलब्ध रहेगी एवं प्रातः 9:00 बजे सीतामऊ साहित्य महोत्सव स्थल के लिए रवाना होगी। यह बस दोपहर 2:00 बजे सीतामऊ से मंदसौर के लिए पुनः प्रस्थान करेगी, जिससे श्रोता वापसी कर सकेंगे।
द्वितीय बस दोपहर 1:00 बजे गांधी चौराहा, मंदसौर से सीतामऊ के लिए रवाना होगी। यह बस महोत्सव की समस्त गतिविधियों के समापन के पश्चात सीतामऊ से मंदसौर लौटेगी तथा गांधी चौराहा पर यात्रियों को छोड़ेगी।
श्रोतागण अपनी सुविधा एवं कार्यक्रम में सहभागिता की अवधि के अनुसार किसी भी बस सेवा का लाभ ले सकते हैं।