कसरावद। क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा और आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।
किसानों का कहना है कि इस समय फसलें पकने की अवस्था में हैं। यदि इसी तरह बारिश का दौर जारी रहा तो गेहूं, चना सहित अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। खासकर कटाई से पहले बारिश होना फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को प्रभावित करता है।
बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है। किसानों की चिंता है कि यदि मौसम फिर बिगड़ा तो उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।