नीमच। आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय आयुष ग्राम जनकपुर द्वारा ग्राम पंचायत जनकपुर के आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों की आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, कब्ज, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, गैस, अम्लपित्त, हृदय रोग, प्रमेह (मधुमेह) आदि रोगों की जांच की गई तथा रोगियों को निशुल्क औषधियां वितरित की गईं।
शिविर के दौरान बीपी एवं शुगर की निशुल्क जांच भी की गई और रोगियों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर से कुल 68 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया।
शिविर में डॉ. नाथू सिंह मौर्य, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. धीरज डावर, हरिश दास बैरागी, हेमंत व्यास, विनीत सोनी, सुधा भदौरिया, सोनू एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवाएं दी गईं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम सरपंच एवं सचिव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।