मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जनवरी 2026 को मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सीतामऊ में आयोजित साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही मल्हारगढ़ क्षेत्र में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है।

प्रस्तावित दौरे के तहत मुख्यमंत्री द्वारा नगर मंदसौर में श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण तथा मल्हारगढ़ में भावांतर राशि अंतरण कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगी। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियां की जा रही हैं। हवाई पट्टी मंदसौर, मल्हारगढ़ हेलीपैड, सर्किट हाउस, रेस्ट हाउस, श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

इसके साथ ही यातायात, वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। विमान की रिफ्यूलिंग व्यवस्था भी पुलिस लाइन मंदसौर के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।
