गरोठ। तहसील के ग्राम बान्याखेड़ी (खड़ावदा) निवासी सीआरपी जवान मुकेश कुमार पिता रामगोपाल प्रजापति का ड्यूटी से अवकाश पर जाते समय उधमपुर में सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। जवान की शहादत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
इस दुखद घटना से परिजन, ग्रामीण एवं समस्त क्षेत्रवासी गहरे शोक में हैं। मध्यप्रदेश के वीर सपूत जवान मुकेश कुमार प्रजापति ने देश सेवा के दौरान अपने प्राण न्योछावर किए। इस शोकाकुल घड़ी में ग्रामीणों द्वारा शहीद जवान के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। ग्रामीण शहीद जवान मुकेश कुमार प्रजापति की शहादत को सादर नमन कर रहे हैं।