BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2026, 12:56 pm
BIG REPORT : मंदसौर में चोरी की घटना का खुलासा, सुवासरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्थे चढा आरोपी, पूछताछ में कबूला जुर्म, चोरी की मोटर बरामद, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले में चोरी, नकबजनी और संपत्ति अपराधों पर जारी सख्त कार्रवाई के तहत सुवासरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

फरियादी कालूसिंह पिता गोकुलसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बागली ने थाना सुवासरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने उसके खेत से पानत के लिए रखी गई टेक्समो कंपनी की मोटर, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, चोरी कर ली।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बसई क्षेत्र में चोरी की मोटर सस्ते दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विक्रमसिंह पिता भुवानसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बागली को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर बरामद कर ली गई।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक केरुसिंह रावत, सहायक उप निरीक्षक गेंदाल पलासिया, प्रधान आरक्षक 142 जितेंद्र पाल और आरक्षक 806 कारूलाल मकवाना का विशेष योगदान रहा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE