नीमच। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए मंगलवार को खनिज विभाग की टीम ने जावद और मनासा क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम ने गिट्टी और मुरम का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए गए तीन वाहनों को जब्त कर लिया।
खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिंह डाबर ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल गिट्टी का डम्पर (आर.जे.44जी.ए.4036) और मुरम के डम्पर (आर.जे.09जी.ए.6934) तथा जेसीबी मशीन (आर.जे.09ई.ए.4085) को जब्त किया गया। सभी वाहन पुलिस थाना जावद, मनासा और डिकेन की निगरानी में खड़े किए गए हैं।