BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2026, 2:19 pm
BIG NEWS : एमपी में ओलावृष्टि, शाजापुर में गेहूं की फसल बर्बाद, मुरैना में सरसों और चना फसल को नुकसान, पीसीसी चीफ जीतू ने सीएम को लिखा पत्र, राजस्व मंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के शाजापुर और मुरैना जिले में ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों को नुकसान पहुंचा है। मामले को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। वहीं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।


नुकसान हुए फसल का मुआवजा मिल
शाजापुर जिले में मंगलवार की शाम हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण किसान एक बार फिर प्रकृति की मार झेलने पर मजबूर हुआ है। शाम को हुई ओलावृष्टि के चलते अन्नदाताओं के खेत में खड़ी गेहूं की फसल औंधे मुंह गिर पड़ी जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। बातचीत के दौरान किसान साहिद अली ने बताया कि शाजापुर जिले में इस प्रकार की ओलावृष्टि पहली बार देखने को मिली है। मैंने तीन बीघा में गेहूं कि फसल लगाई थी जो कि कल हुई ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। हमें सरकार से उम्मीद है कि नुकसान हुए फसल का मुआवजा मिल सके।


सरसों का उत्पादन घटने की आशंका
योगेश पाराशर, मुरैना। जिले में मावठे की बारिश के साथ कई इलाकों में तेज ओलावृष्टि हुई है जिससे खेतों में खड़ी सरसों और चना फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरसों की फलियां झड़ने से उत्पादन घटने की आशंका है। ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक सतर्क रहने की जानकारी दी है।


राजस्व मंत्रीः नुकसान का सर्वे कर कलेक्टर रिपोर्ट पेश करेंगे
ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को लेकर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सर्वे के निर्देश दिए हैं। सभी कलेक्टर और तहसीलदार जाकर फसल देखेंगे। जहां भी 100 परसेंट नुकसान हुआ वहां 32 हजार प्रति हेक्टर राहत राशि देंगे। जितना फसल का नुकसान हुआ उतना मुआवजा मिलेगा। जहां-जहां नुकसान हुआ कलेक्टर तत्काल रिपोर्ट पेश करें। सर्वे के निर्देश दिए हैं सर्वे रिपोर्ट आते ही मुआवजा मिलेगा। मोहन यादव की सरकार में किसानों को चिंता की जरूरत नहीं है।


जीतू पटवारी- जल्द सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाए
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। प्रदेश के सीहोर, आगर-मालवा, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, शाजापुर में फसल बर्बाद हुई है। गेहूं, चना, सरसों, मसूर की फसल बर्बाद हुई है। किसानों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। जल्द सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE