शाजापुर। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच महावीर सितपरा द्वारा झंडा वंदन किया गया । इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद उज्जालिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुभाष लेवे, उपसरपंच प्रतिनिधि सुभाष उज्जालिया सहित समस्त पंचगण, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
झंडा वंदन पश्चात ग्राम पंचायत द्वारा स्कूली बच्चों सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को मिठाई का वितरण किया गया। इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था में संस्था के प्रबंधक विष्णुप्रसाद वरसैया द्वारा झंडा फहराया गया, इस दौरान समस्त स्टॉफ व ग्रामीणजन उपस्थित थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र जोशी द्वारा झंड़ा वंदन किया गया, साथ ही समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में झंड़ा वंदन किया गया।
इसके साथ एक से छरू तक आंगनवाड़ी केंद्र पर सामुहिक झंडा वंदन किया गया, जिसमें समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं। साथ ही शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में झंडा वंदन कर हर्षाेल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। वही स्कुलों में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में वेदांस पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी में जयघोष के साथ भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, क्षत्रपति शिवाजी महाराज की झलकियां दिखाई दी।
इसी प्रकार सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को पुरुस्कार से पुरुस्कृत कर सम्मानित कर मिठाई का वितरण किया।