नीमच। कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार आबकारी विभाग ने जिले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जप्त लगभग 2600 प्रकरणों में से करीब 9,00,000 रुपए मूल्य की 4400 लीटर मदिरा, मदिरा निर्माण सामग्री और न्यायालय से प्राप्त मुद्देमाल का नष्टीकरण किया।
नष्टीकरण कार्यवाही का संचालन पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता वाली नष्टीकरण समिति द्वारा किया गया, जबकि जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भीटे ने निर्देशन दिया। यह नष्टीकरण 28 जनवरी 2026 को ग्राम भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड नीमच में जेसीबी और रोड रोलर की मदद से संपन्न हुआ।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी बीएल सिंगाड़ा, आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे, पंकज राठौर, दीपक आंजना के साथ आबकारी स्टाफ, नगर पालिका और ट्रेचिंग ग्राउंड स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।