गरोठ। कोटडाबुजुर्ग में बुधवार को सीएम राईज स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रधानाचार्य घनश्याम राठौर ने सभी बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्ज्वल और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को उपहार और विभिन्न टाइटल देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने प्रस्तुति कार्यक्रम से समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बनाया।
प्रधानाचार्य घनश्याम राठौर और शिक्षक सुनिल व्यास ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए उचित विषयों का चयन कर पढ़ाई जारी रखनी चाहिए।