मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जनवरी 2026 को मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.25 बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.20 बजे मल्हारगढ़ पहुंचेंगे।
प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे तथा प्रदेश के किसानों को भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे।
कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4.30 बजे मल्हारगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।