सेगांव। इन नारों से खंडवा-बड़ोदा स्टेट हाइवे गूंज उठा। सीएम राइस स्कूल, सेगांव के करीब 250 नन्हे बच्चों ने अपने पालकों के साथ मिलकर बुधवार सुबह 11 बजे पैदल यात्रा शुरू की। लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर वे कंचनपुरा पहुँचे, इनके साथ प्रभारी तहसीलदार अंतरसिंह कनेश, चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान, बीआरसी, बीईओ मौजूद रहे।
पालकों का आरोप है कि स्कूल में एक शिक्षक बच्चों को बेहतरीन तरीके से पढ़ा रहे थे और रोज़ 2 घंटे फ्री कोचिंग के ज़रिए नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवा रहे थे। लेकिन अन्य शिक्षकों से मतभेद के कारण उन्हें अलग-अलग स्थान पर ट्रांसफर कर दिया गया। पालक व बच्चे बार-बार मांग कर रहे हैं कि अच्छी पढ़ाई कराने वाले शिक्षक को वापस लौटाया जाए।
आक्रोशित पालकों ने स्कूल में हंगामा शुरू कर जिला मुख्यालय मार्च का फैसला लिया। मामले की गंभीरता देख जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जैन मौके पर पहुँचे। उन्होंने पालकों का ज्ञापन सुना, जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया और बच्चों को अपनी गाड़ी में बैठाकर स्कूल वापस लौटाया।