मुरैना। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने मुरैना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि सवर्ण समाज भाजपा का वोट बैंक है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से एससी, एसटी, दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के साथ रही है, है और आगे भी रहेगी।
मीडिया द्वारा पूछे गए यूजीसी कानून से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसे लेकर उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बयान के बाद लोगों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, शहरी जिला अध्यक्ष गजेन्द्र जाटव, विधायक दिनेश गुर्जर एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष नजमा बेगम भी मौजूद रहीं।