BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 10:44 am
KHABAR : गल्ला मंडी में खाद गोदाम प्रभारी की खुली लूट, गरीब किसानों के हक पर डाका, गाड़ियों में भरकर बाहर भेजी जा रही खाद, डीएमओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। गल्ला मंडी से एक बार फिर सिस्टम की पोल खोलने वाली चौंकाने वाली और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां गरीब किसानों को मिलने वाली खाद की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर खाद को चोरी-छिपे गाड़ियों में भरकर गोदामों में भेजा जा रहा है, जबकि किसान भूखे-प्यासे लाइनों में खड़े रह जाते हैं।


खाद वितरण के लिए लगी मशीन से निकलने वाली पर्चियों में एक ही किसान के नाम 6-6 कट्टे खाद दर्ज दिखाई दे रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। किसी किसान को एक कट्टा, किसी को दो, तो किसी को पांच कट्टे थमाकर चलता कर दिया जा रहा है। सवाल उठता हैकृबाकी खाद आखिर कहां जा रही है? सुबह से शाम तक सैकड़ों किसान लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन बारी आने के बाद भी उन्हें पूरा खाद नसीब नहीं होता। वहीं दूसरी तरफ, गल्ला मंडी से गाड़ियों में भर-भरकर खाद बाहर भेजी जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह धड़ल्ले से कालाबाजारी की जा रही है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल संबंधित गोदाम प्रभारी की मिलीभगत से रोजाना किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों को सब पता होने के बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। जब पर्चियों में दर्ज 6 कट्टे खाद को लेकर गोदाम प्रभारी से सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद अजीब और चौंकाने वाला जवाब दिया-“मशीन गर्म हो गई थी, इसलिए सभी पर्चियों पर 6 कट्टे छप गए।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है
क्या मशीन ही कालाबाजारी करने लगी है? या फिर गरीब किसानों के हक का खाद खुलेआम लूटा जा रहा है? मामले को लेकर जिला विपणन अधिकारी (क्डव्) ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन तो दिया है, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन सच में कोई ठोस कदम उठाता है या फिर गरीब किसानों की खाद यूं ही माफियाओं की भेंट चढ़ती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE