BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 11:48 am
KHABAR : 39.68 करोड की लागत से कन्या शिक्षा परिसर के नवीन भवन की मिली सौगात, विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास रंग लाए, छात्राओ को मिलेगी सुविधा, पढे़ खबर 

Share On:-

सरदारपुर। विधानसभा मे विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से 39 करोड 68 लाख की लागत से कन्या शिक्षा परिसर के नवीन भवन की सौगात मिली है। विधायक प्रताप ग्रेवाल विगत कई समय से नवीन भवन की स्वीकृती के लिए प्रयासरत थे। वर्ष 2020 मे कन्या शिक्षा परिसर का संचालन बंद हो गया था जिसे विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा मे आवाज उठाकर संचालन पुनः प्रारंभ करवाया था और शासन से कन्या शिक्षा परिसर के लिए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृती की मांग की थी। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास अब रंग लाए है और शासन स्तर से 39 करोड 68 लाख की लागत से नवीन भवन की सौगात सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र की छात्राओ को मिली है। वर्तमान मे कन्या शिक्षा परिसर राजगढ के अन्य शासकीय भवन मे संचालित किया जा रहा है। नवीन भवन की सौगात से आदिवासी छात्राओ मे हर्ष व्याप्त है। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE