BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 12:15 pm
KHABAR : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट घोषित, अध्यक्ष के लिए रोमांचक मुकाबला, उपाध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत, जानें किसने कितने वोटों से दर्ज की जीत, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम बुधवार देर रात घोषित किए गए। लंबे और रोमांचक मुकाबले के बाद अध्यक्ष पद पर मनीष यादव ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक तुगनावत, सचिव पद पर मनीष गडकर और सह सचिव पद पर अमित राज निर्वाचित हुए। एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में राहुल पांचाल, तेजस जैन, अमन मालवीय, रश्मेंद्र सूर्यवंशी और अर्निक जैन को अधिवक्ताओं ने चुना।


अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला
अध्यक्ष पद की मतगणना में शुरुआत में गौरव श्रीवास्तव आगे चल रहे थे, लेकिन बाद के राउंड में मुकाबला बेहद कड़ा हो गया। 17वें राउंड के बाद मनीष यादव ने बढ़त बना ली और 20वें राउंड तक उसे कायम रखा। अंततः वे 20 मतों से विजयी रहे। मनीष यादव को 512 वोट मिले, जबकि गौरव श्रीवास्तव को 492 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में जीपी सिंह को 406, मनीष जैन को 282 और पवन जोशी को 95 मत मिले।


उपाध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत
उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक तुगनावत ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और 858 वोट हासिल कर बड़े अंतर से जीत दर्ज की। अपूर्वा शुक्ला को 311, धर्मेंद्र साहू को 232, मधुसूदन यादव को 216 और भावना साहू को 162 मत मिले।


सचिव पद पर कांटे की टक्कर
सचिव पद के चुनाव में तीनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मतों की अदला-बदली के बीच अंततः मनीष गडकर 652 वोट लेकर विजयी हुए। गोविंद राय को 582 और निलेश मनोरे को 533 मत मिले।


सह सचिव पद पर रिकॉर्ड बढ़त
सह सचिव पद पर अमित राज ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 1027 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेंद्र शर्मा को 739 वोट प्राप्त मिले।


परिणाम के बाद जश्न
नतीजे घोषित होते ही बार परिसर में समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं, सुविधाओं और हाईकोर्ट परिसर से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे।


मतदान और मतगणना
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी और मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 1914 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद शाम 7 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात करीब 1 बजे तक चली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE