BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 12:40 pm
KHABAR : भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल ब्लॉक कांग्रेस जीरन द्वारा धरना प्रदर्शन, किसानों को फसल बीमा की राशि व यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर लगाए आरोप, पढे़ कमलेश मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं नीमच जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कल शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस जीरन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को समाप्त करने की साजिश रची जा रही हैं एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम इस योजना से हटाया जा रहा हैं। साथ ही किसानों को फसल बीमा की राशि भी नहीं मिली हैं और यूरिया खाद की कालाबाजारी बढ़ती जा रही हैं। सरकार द्वारा किसानों को 10 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था जो केवल एक जुमला बन कर रह गया हैं। वहीं नीमच-चीताखेड़ा मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई हैं। सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क हैं कुछ पता ही नहीं चलता हैं। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं भाजपा नेताओं के इशारों पर मतदाता सूची से आम जनता के नाम काटे जा रहे हैं। 


राणावत ने बताया कि इस सभी मुद्दों को लेकर 30 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11ः30 बजे गांव चीताखेड़ा में बस स्टैंड पर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


राणावत ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की हैं कि इस धरना प्रदर्शन में अवश्य शामिल हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE