BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 2:19 pm
KHABAR : 49 करोड़ की सिटी पोर्शन रोड बनी अवैध पार्किंग, राजगढ़ में 2 किमी में 70 से अधिक वाहन, रोज जाम और हादसे का खतरा, प्रशासन ने साधी चुप्पी, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। जिले के खिलचीपुर में शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए बनाई गई सिटी पोर्शन रोड आज खुद जाम की सबसे बड़ी वजह बन चुकी है। 49 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस सड़क का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना था, लेकिन अवैध पार्किंग और कार्रवाई के अभाव में यह सड़क अब स्थायी पार्किंग स्थल में तब्दील हो गई है। हालात यह हैं कि सड़क के दोनों ओर जगह-जगह एक-एक लेन पर वाहन खड़े हैं और बीच से निकलने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं बचती।


रेस्ट हाउस से झालावाड़ नाके तक सड़क घिरी
टीम ने गुरुवार को खिलचीपुर रेस्ट हाउस से तहसील चौराहा, इमली स्टैंड होते हुए झालावाड़ नाके तक करीब 2 किलोमीटर लंबे सिटी पोर्शन रोड का जायजा लिया। इस दौरान सड़क किनारे 70 से अधिक कारें, मैजिक वाहन, ट्रैक्टर, बसें और ट्रक खड़े मिले। कई वाहन ऐसे हैं, जो महीनों से एक ही स्थान पर खड़े हैं और सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाए हुए हैं।


कहीं सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा वाहनों से घिरा हुआ है, तो कहीं पूरी सड़क ही पार्किंग में बदल चुकी है। नतीजा यह है कि दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


हर रोज हादसे का खतरा, एंबुलेंस तक फंस रही
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय यहां से निकलना जोखिम भरा हो गया है। अचानक सामने आ जाने वाले वाहन, संकरी हो चुकी सड़क और भारी ट्रैफिक के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस और स्कूल वाहन तक जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।


प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों की सड़क पर खुलेआम अवैध पार्किंग होने के बावजूद नगर परिषद, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन अब तक मौन क्यों हैं? यदि सड़क पर खड़े वाहनों के कारण कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? शहरवासियों का कहना है कि क्या प्रशासन किसी गंभीर दुर्घटना के बाद ही जागेगा?


मूल उद्देश्य से भटकी सिटी पोर्शन रोड
गौरतलब है कि सिटी पोर्शन रोड का निर्माण इसलिए किया गया था ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो, जाम की समस्या खत्म हो और लोगों को सुगम आवागमन मिल सके। लेकिन नियमों की अनदेखी, अवैध पार्किंग और कार्रवाई के अभाव में यह सड़क अब खुद समस्या बन चुकी है।


सीएमओ का दावाकृ पहले मुनादी, फिर सख्ती से कार्रवाई करेंगे
खिलचीपुर नगर परिषद के सीएमओ देवनारायण दांगी ने बताया कि सिटी पोर्शन रोड से वाहनों को हटवाने के लिए थाने में पत्र दिया जा रहा है। इसके साथ ही दो दिनों तक मुनादी करवाई जाएगी। यदि इसके बाद भी वाहन स्वेच्छा से नहीं हटाए गए, तो संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।


अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन के ये दावे जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से लागू होते हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि सिटी पोर्शन रोड को अवैध पार्किंग से मुक्त कर उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप यातायात के लिए पूरी तरह खोला जाएगा, ताकि उन्हें रोजाना जाम और खतरे से राहत मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE