खरगोन। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज ने शहर में प्रभावी प्रदर्शन किया। राधावल्लभ मार्केट में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए सवर्ण समाजजनो ने नारेबाजी कर इस निर्णय पर आक्रोश दर्ज कराया। यह रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां ज्ञापन सौपकर नियम वापस लेने की मांग मुखर की।
रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। सवर्ण समाज का कहना है कि यूजीसी का नया नियम समानता के खिलाफ है और यह छात्रों के हितों की हत्या करने जैसा है. यह उच्च शिक्षा पर सीधा हमला है और देश के युवाओं को जातिवाद की खाई में धकेलने की साजिश है।
उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों की हाल में जारी अधिसूचना की सामान्य वर्ग ने काफी आलोचना की जा रही है। देशभर में इस नियम का विरोध हो रहा है लोग सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश दर्ज करा रहे है।