मल्हारगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में कुछ माह पूर्व कचरिया चौपाटी पर हुए दर्दनाक “कुएँ में कार गिरने” के हादसे में अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों की जान बचाने का प्रयास करने वाले स्व. मनोहर सिंह के पुत्र सचिन सिंह को अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस आरक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।