BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 4:24 pm
KHABAR : नीमच में गरजे भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, एसआईआर पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- “कभी ईवीएम से डर, कभी मतदाता सूची से”, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं दक्षिण-पश्चिम भोपाल के विधायक भगवानदास सबनानी गुरूवार को नीमच क्लब स्काई में निजी प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए वे आक्रामक तेवरों में नजर आए और एसआईआर मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

सबनानी ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा लोकतंत्र की पारदर्शिता से परेशानी रही है। कभी ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं तो कभी मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर आपत्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार में जब अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, तब कांग्रेस को चुनावी मैदान में करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी कारण कांग्रेस हर उस व्यवस्था का विरोध करती है, जो निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करती है।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2002-03 में रीवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा प्रत्येक घर से लगभग 1800 फर्जी नाम मतदाता सूची में जुड़वाए गए थे। कांग्रेस छल और बल के आधार पर कृत्रिम तरीके से चुनाव जीतना चाहती है।

मीडिया के सवालों के जवाब में सबनानी ने कहा कि भाजपा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह सजग और संवेदनशील है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में भाजपा के साथ महिलाओं की सबसे बड़ी राजनीतिक भागीदारी जुड़ी हुई है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, मनोहर मोटवानी, संतोष चोपड़ा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सिंधी समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE