BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 4:54 pm
BIG NEWS : एमपी में गृह विभाग ने 14 आईपीएस अफसरों के किए तबादले, संजय कुमार बने भोपाल पुलिस कमिश्नर, पंकज कुमार श्रीवास्तव स्पेशल डीजी सीआईडी सतर्कता होंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मौजूदा आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को आईजी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।


वहीं, उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। यानी उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं।


पंकज कुमार श्रीवास्तव, स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन, एसटीएफ, सीआईडी और सतर्कता को स्पेशल डीजी सीआईडी और स्पेशल डीजी सतर्कता पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनसे एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ का प्रभार हटा लिया गया है।


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापना का इंतजार कर रहे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पाेरेशन बनाया गया है।


वहीं, केपी वेंकटेश्वर राव, एडीजी नारकोटिक्स को एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है। उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


राकेश गुप्ता उज्जैन रेंज के आईजी होंगे
खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के बीच गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में एडीजी अंशुमान यादव को संचालक खेल और युवक कल्याण विभाग और राकेश गुप्ता को एडीजी और रेंज आईजी उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


डी श्रीनिवास वर्मा एडीजी पीएचक्यू को एडीजी नारकोटिक्स बनाया गया है। उन्हें एडीजी एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को एडीजी पीटीआरआई पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।


अभय सिंह भोपाल आईजी से हटाए गए
आईजी अभय सिंह को भोपाल आईजी देहात से हटाकर आईजी योजना पीएचक्यू बनाया गया है। वहीं, लंबे समय तक इंदौर और भोपाल पुलिस की कमान संभालने वाले हरिनारायण चारी मिश्रा को आईजी एससीआरबी बना दिया गया है।


संजय कुमार आईजी बालाघाट को पुलिस आयुक्त भोपाल, संजय तिवारी आईजी योजना को आईजी भोपाल देहात, चौत्रा एन आईजी एससीआरबी पीएचक्यू को आईजी शहडोल और ललित शाक्यवार आईजी शिकायत और मानव अधिकार पीएचक्यू को आईजी बालाघाट जोन पदस्थ किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE