BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 5:06 pm
BIG NEWS : मंदसौर को मिली बड़ी सौगात, महाकाल लोक की तर्ज पर बना ‘पशुपतिनाथ लोक’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, शिव परिवार के दर्शन से महकेगा शिवना तट, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में निर्मित भव्य पशुपतिनाथ लोक का गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया। सिवना नदी के तट पर विकसित यह लोक करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित इस परिसर में शिव परिवार के दर्शन के साथ ही एक विशाल डमरू भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कॉरिडोर क्षेत्र में सुंदर गार्डन, सरोवर, भक्ति सामग्री की दुकानें, रेस्टोरेंट सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

आपकों बता दें कि 8 दिसंबर 2022 को मंदसौर गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर आए थे। इसी दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा महाकाल लोक की तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक के निर्माण का आग्रह किया गया था। इसके बाद उन्होंने भव्य कॉरिडोर निर्माण की घोषणा की थी।

करीब एक वर्ष बाद, 6 अक्टूबर 2023 को साधु-संतों की मौजूदगी में पशुपतिनाथ लोक का भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE