BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 5:07 pm
KHABAR : करियर काउंसलिंग के तहत अपर कलेक्टर व बीएमओ ने दिए छात्र छात्रों को टिप्स, जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं सिर्फ आत्मविश्वास होना चाहिए अपर कलेक्टर अंकिता पाटकर, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर 

Share On:-

पोलायकला। सांदीपनि विद्यालय में गुरुवार को अपर कलेक्टर अंकिता पाटकर और बीएमओ डॉ. महेंद्र परमार ने छात्रों को करियर काउंसलिंग दी। उन्होंने विद्यार्थियों को एमपीपीएससी और यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।


अपर कलेक्टर अंकिता पाटकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता, यदि व्यक्ति में आत्मविश्वास हो। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय से अपनी पढ़ाई शुरू की थी और कठिन परिश्रम के बल पर आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। पाटकर ने जोर देकर कहा कि करियर बनाने के लिए केवल पढ़ाई में परिश्रम की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत में सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य राजेश शर्मा, नेहा राठौर और अर्पिता वर्मा ने अपर कलेक्टर अंकिता पाटकर और बीएमओ डॉ. महेंद्र परमार का पुष्पमाला से स्वागत किया। डॉ. परमार ने छात्रों को चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे भी छात्रों की तरह ही शासकीय विद्यालय से पढ़ाई करके परिश्रम से इस पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं है, बस मन में संकल्प और सही मार्गदर्शन समय पर मिलना चाहिए।


कक्षा 12 वी साइंस की छात्रा अंतिम बाला ने अपर कलेक्टर पाटकर से पूछा कि वह डिप्टी कलेक्टर कैसे बनीं। जवाब में पाटकर ने बताया कि वह छठी कक्षा से हॉस्टल में रहीं और बाद में भोपाल आ गईं। उन्होंने सीमित पैसों में गुजारा किया और पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग व विद्यालय में बच्चों को भी पढ़ाया। उन्होंने अपनी पीएससी की तैयारी के लिए किताबों का उपयोग किया और कड़ी मेहनत से यह पद हासिल किया। पाटकर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी मन लगाकर पढ़ाई करें और डिप्टी कलेक्टर के साथ-साथ कलेक्टर, शिक्षक, डॉक्टर या इंजीनियर भी बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक साथी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE