नीमच। पशुचिकित्सा विभाग द्वारा 30 जनवरी को प्रातः 10 बजे से पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक में निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उपसंचालक डॉ. राजेश पाटीदार ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप उड़ान नीमच के अध्यक्ष डॉ. एमएल जैन के नेतृत्व में यह संस्था जीवदया प्रकल्प पर कार्य कर रही है। इसके तहत बीमार पशुओं का निःशुल्क उपचार और कुत्ते-बिल्लियों में रेबीज रोकथाम हेतु टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. पाटीदार ने पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओं को 30 जनवरी को प्रातः 10 बजे पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक नीमच लेकर आएं और टीकाकरण करवाएं। शिविर में पशु चिकित्सा सिविल सर्जन डॉ. एआर धाकड़ और वेटनरी सर्जन डॉ. मीनल पाटनी सेवाएं प्रदान करेंगी।