BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 6:47 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मल्हारगढ़ दौरा, 1.17 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ की भावांतर राशि, 69.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगातें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जनवरी को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित अन्नदाता सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना की चौथी किस्त के रूप में प्रदेश के 1,17,000 किसानों के खातों में लगभग 200 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किए। यह राशि उन किसानों को दी गई, जिन्होंने 20 दिसंबर 2025 से योजना समाप्ति तक सोयाबीन का विक्रय किया। अब तक प्रदेश के कुल 7,10,000 किसानों को 1,492 करोड़ रुपये की भावांतर राशि दी जा चुकी है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, विधायक हरदीपसिंह डंग, विधायक नीमच दिलीपसिंह परिहार, विधायक मनासा अनिरुद्ध मारू, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल राठौर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित और जिला अध्यक्ष नीमच श्रीमती वंदना खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मल्हारगढ़ में 69.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मल्हारगढ़ क्षेत्र के सर्वाधिक भावांतर राशि प्राप्त करने वाले पांच किसानों को प्रतीक स्वरूप भावांतर राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को 69.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातें दी।

मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़-नीमच स्टेट हाईवे पर 4-लेन फ्लाईओवर (51.91 करोड़), पिपलिया मंडी समपार रेलवे अंडर ब्रिज (5.53 करोड़) और मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण (2.06 करोड़) का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात सुविधा सुधरेगी और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।

शिक्षा और सिंचाई के क्षेत्र में घोषणाएँ
मुख्यमंत्री ने बुढ़ा और नारायणगढ़ में नवीन सांदीपनि विद्यालय शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में सरकारी स्कूलों से ड्राफ्ट-आउट प्रतिशत शून्य हो गया है और अब निजी स्कूलों से भी विद्यार्थी सरकारी सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश लेने लगे हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचे। इस दिशा में कई परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है और जल्द ही गांधी सागर का पानी नीमच-मंदसौर जिले के किसानों के खेतों तक उपलब्ध होगा।

अन्य विकास कार्य और घोषणाएँ
मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में आउटडोर और इनडोर स्टेडियम निर्माण, काका साहब गाडगिल जलाशय का सौंदर्यीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में विकास,  भुवानी माता मंदिर का जीर्णाेद्धार कार्य की घोषणा की। इसके अलावा पिपलिया मंडी फ्लाईओवर, मनासा खुर्द में 700 मीटर पुलिया निर्माण, और शेष सड़क निर्माण कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

साहसिक कार्य के लिए सम्मान-
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मनोहर सिंह के पुत्र संजय सिंह को मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश पत्र सौंपा। मनोहर सिंह ने कुछ दिन पूर्व कुएँ में गिरते चार लोगों की जान बचाई थी।

किसानों और जनता के साथ संवाद-
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की। उन्होंने कन्याओं का पूजन किया और किसानों के बीच बैठकर उनसे संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों पर पुष्पवर्षा की गई और मुख्यमंत्री ने उनका अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री का पुष्पहार, पगड़ी और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

किसान कल्याण और भावांतर योजनाएँ-
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार सरसों और मूंगफली पर भी भावांतर का लाभ दिलाने की योजना पर कार्य कर रही है। डॉ. यादव ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश अब देश में सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन वाला राज्य बन गया है और लाड़ली बहन योजना के तहत अब हर लाड़ली बहन को 1500 रुपए प्रति माह का भुगतान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और आमजन के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और आने वाले वर्षों में किसानों और ग्रामीण विकास के लिए और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE