नीमच। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रशिक्षण, रोजगार, श्रम, औद्योगिकी और बैंकिंग विभाग के अधिकारी तथा प्राइवेट इंडस्ट्री के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर चंद्रा ने जिला स्तर पर कौशल और रोजगार की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित योजनाओं और कार्यों को तेज गति से लागू करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।