देवास। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास,अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय, बालगढ़, देवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में न्यायाधीश मिश्र ने यातायात व्यवस्था और कानून के संबंध में छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन का बीमा कराने और नियमों का पालन करने के महत्व पर विशेष रूप से समझाइश दी। इसके साथ ही उन्होंने नशे से दूर रहकर उज्जवल भविष्य बनाने और एक अच्छे और ईमानदार नागरिक बनने के महत्व पर भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश मिश्र ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और कक्षा 10वीं एवं 12वीं में टॉपर रहे छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए।
शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी हरीसिंह भारती, प्राचार्य देवेंद्र बंसल, विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।